Ration Card E Kyc: राशन कार्ड की ई केवाईसी करवाना जरूरी वरना 30 जून के बाद नहीं मिलेगा फ्री राशन
Ration Card E Kyc: राशन कार्ड की ई केवाईसी करवाना जरूरी वरना 30 जून के बाद नहीं मिलेगा फ्री राशन
ration card ekyc kaise kare|Ration card ekyc kaise hota hai online | Ration Card ekyc up |Ration card Aadhar link check
राशन कार्ड से राशन सामग्री का लाभ उठा रहे उम्मीदवारों को ईकेवाईसी करवाना जरूरी है इसके लिए उपभोक्ताओं को 30 जून तक का समय दिया गया है यदि ई केवाईसी नहीं करवाते हैं तो 30 जून के बाद फ्री राशन मिलना बंद हो जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी के खाद्य एवं रसद विभाग लखनऊ से ई-केवाईसी के संबंध में आदेश जारी हुए हैं। इसके तहत सभी राशन कार्डों के यूनिटों की कार्डधारकों के सत्यापन के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है।
जाने विस्तार से राशन कार्ड ekyc सत्यापन कैसे होगा
बरेली जिले में राशन कार्ड धारकों की ई-पॉश मशीन के जरिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया शुरू हुई है। 30 जून तक राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक सदस्य का सत्यापन जरूरी है। जो सत्यापन से छूटेंगे, उनकी जांच पूर्ति निरीक्षक करेंगे। गलत तरीके से लाभ लेने वालों की पुष्टि पर नाम काटे जाएंगे।
जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह के मुताबिक, खाद्य एवं रसद विभाग लखनऊ से ई-केवाईसी के संबंध में आदेश जारी हुए हैं। इसके तहत सभी राशन कार्डों के यूनिटों की कार्डधारकों के सत्यापन के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। 30 जून 2024 तक कोटेदार के पास मौजूद ई-पॉश मशीन से कार्डधारकों की ई-केवाईसी होगी। साथ ही, मोबाइल नंबर भी अपडेट किया जाएगा।
इसलिए सभी कार्ड धारकों से अपील की है कि वे कोटेदार के पास आधार कार्ड, राशन कार्ड ले जाकर परिवार के सभी सदस्यों का सत्यापन करा लें। सत्यापन अंगूूठे के निशान से होगा। जो भी कार्डधारक सत्यापन नहीं कराएंगे और कार्यालय के अधिकारियों की जांच में यूनिट गलत मिलेगा तो नाम/यूनिट काट दिया जाएगा।
दोस्तों आप सभी को जानकारी कैसा लगा हमे जरूर बताएँ अगर आप को किसी प्रकार का सवाल हो तो आप हमे कमेंट कर के पूछ सकते हैं 🙏 धन्यवाद

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें